फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवैसी के चुनावी एलान पर सपा का पलटवार, जिलाध्यक्ष बोले नहीं पड़ेगा कोई असर

एएमआईएमआईएम प्रत्याशी के मटेरा सीट से चुनाव लड़ने के संकेत के बाद बहराइच में तेज हुई सियासी बयानबाजी, स्थानीय नेताओं ने भी साधा निशाना संवाद न्यूज एजेंसी बहराइच। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के मटेरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के एलान के बाद जिले की सियासत गरमा गई है। समाजवादी पार्टी ने उनके बयान को गंभीर चुनौती मानने से इन्कार करते हुए कहा है कि इससे पार्टी के जनाधार पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। सपा जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव ने कहा कि ओवैसी के मैदान में उतरने से समाजवादी पार्टी चिंतित नहीं है। सपा अपनी रणनीति के अनुसार चुनाव लड़ेगी और प्रदेश में सरकार बनाने का लक्ष्य हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि ओवैसी शौक से चुनाव लड़ सकते हैं, लेकिन उनकी राजनीति को जनता स्वीकार नहीं करेगी। नानपारा के सभासद एवं अधिवक्ता जमाल हामिद वारसी ने कहा कि क्षेत्र की जनता बाहरी नेताओं के प्रभाव में आने वाली नहीं है। वहीं मुन्ना रायनी ने आरोप लगाया कि ओवैसी को मुस्लिम वोटों में विभाजन के उद्देश्य से आगे किया जा रहा है, लेकिन जनता उनके मंसूबों को सफल नहीं होने देगी। नौशाद अली खान 'लाडले' ने ओवैसी को अवसरवादी बताते हुए कहा कि उनकी राजनीति का सबसे अधिक नुकसान मुसलमानों को ही होता है। डॉ. तनवीर आलम ने मटेरा की सभा में लगाए गए धार्मिक नारों पर आपत्ति जताते हुए कहा कि राजनीतिक मंचों को धार्मिक रंग देने से बचना चाहिए। ओवैसी के बयान के बाद जिले में राजनीतिक चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। हालांकि चुनावी समीकरणों पर इसका वास्तविक असर आने वाले दिनों में ही स्पष्ट हो सकेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें