यूपी के बहराइच में रूपईडीहा थाना परिसर में पुलिस मित्र कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सरस्वती मंदिर, रूपईडीहा की छात्राओं ने पुलिसिया कार्यशैली को समझा। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली, कानून व्यवस्था एवं जनसुरक्षा से जुड़ी जानकारी देना रहा। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह रावत ने बताया कि विद्यालय की छात्रा माही मिश्रा ने प्रतीकात्मक रूप से कोतवाल की भूमिका निभाई। इस दौरान प्रार्थना पत्र लेकर फरियाद सुनी गई। उनको न्यायोचित आदेश देते हुए विधिक कार्रवाई के लिए अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इससे छात्राओं को थानास्तर पर होने वाली कार्रवाई की वास्तविक प्रक्रिया को समझने का अवसर मिला।