फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपालगंज में विरोध प्रदर्शन तेज, गृहमंत्री के इस्तीफे तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी

नेपाल में बांके बालेन नेतृत्व वाली सरकार द्वारा कार्की आयोग की सिफारिशों के आधार पर एमाले अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधानमंत्री केपी ओली और तत्कालीन गृहमंत्री रमेश लेखक की गिरफ्तारी के विरोध में नेपालगंज सहित विभिन्न स्थानों पर विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। नेपालगंज के बीपी चौक पर एमाले कार्यकर्ताओं ने टायर जलाकर प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति भी देखने को मिली। एमाले नेता कृष्णप्रसाद श्रेष्ठ ने कहा कि गृहमंत्री का इस्तीफा होने तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी अध्यक्ष ओली और कांग्रेस नेता लेखक की गिरफ्तारी अन्यायपूर्ण और गैरकानूनी तरीके से की गई है, और उनकी तत्काल रिहाई की मांग की। प्रदर्शन के चलते बीपी चौक से गुजरने वाला यातायात कुछ समय के लिए बाधित रहा, जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस बीच, आंदोलन के दूसरे चरण की रूपरेखा तय करने के लिए 29 मार्च को सुबह 11 बजे पार्टी कार्यालय में प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई गई है। इसमें आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें