फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच से आज पंजाब जाएगा अजनाला हमले का आरोपी, फर्जी पहचान के सहारे रात में की थी घुसपैठ की कोशिश

यूपी के बहराइच में भारत-नेपाल सीमा पर प्रतिबंधित संगठन 'वारिस पंजाब दे' से जुड़े अजनाला थाना हमले के वांछित आरोपी विक्रमजीत सिंह से गिरफ्तारी के बाद पूरी रात सुरक्षा एजेंसियों ने गहन पूछताछ की। इस बीच पंजाब पुलिस की टीम भी बहराइच पहुंच गई और आरोपी से अजनाला थाना हमला समेत अन्य मामलों में पूछताछ की। अब उसे ट्रांजिट रिमांड के लिए बहराइच न्यायालय में पेश किए जाने की तैयारी है। उम्मीद है कि दोपहर बाद अदालत में पेशी के बाद न्यायालय से अनुमति मिलने पर पंजाब पुलिस उसे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अपने साथ पंजाब रवाना करेगी। सूत्रों के अनुसार गिरफ्तारी के बाद एसएसबी, रुपईडीहा पुलिस, इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी), स्पेशल ब्रांच (एसबी) और इमीग्रेशन अधिकारियों ने आरोपी से सीमा पार करने की योजना, फर्जी पहचान, नेपाल में ठिकानों और संभावित नेटवर्क के बारे में लगातार पूछताछ की। पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिलने की बात कही जा रही है, जिनका सत्यापन किया जा रहा है। देर रात पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव और अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दुर्गा प्रसाद तिवारी भी थाने पहुंचे और आरोपी से पूछताछ की। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है तथा भारत-नेपाल सीमा पर निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है। स्थानीय पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां संयुक्त रूप से पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें