फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच में दीये जलाते समय फूस के घर में लगी आग, गृहस्थी का सामान जला

यूपी के बहराइच में सोमवार की शाम फूस के घर में आग लग गई। आग से गृहस्थी का सामान जल गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर किसी तरह आग पर काबू पाया। घटना बिछिया गांव की है। गांव निवासी त्रिभुवन यादव के फूस के मकान में सोमवार की शाम करीब 6 बजे आग लग गई। आग परिवार के लोगों द्वारा दीये जलाते समय लगी। आग की लपटें देखकर घर के सदस्यों ने भागकर जान बचाई और शोर मचाया। शोर सुनकर ग्रामीण दौड़े। वह लोग पानी की मदद से आग बुझाने में जुट गए। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। आग से घर में रखी अटैची, बैग और उसमें रखे कपड़े तथा कई जरूरी कागजात जल गए। घटना की सूचना लेखपाल और तहसील प्रशासन को दी गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें