फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बहराइच में दिनदहाड़े ईंट से कूचकर युवक की हत्या, देखकर दहल गए लोगों के दिल

यूपी के बहराइच में मंगलवार की सुबह एक युवक की ईंट से कूचकर हत्या कर दी गई। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना नानपारा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत केशवापुर की है। क्षेत्र के ही बहादुरपुरवा निवासी पहाड़िया (35) का केशवापुर निवासी पारस के साथ विवाद था। लगभग छह माह पूर्व पहाड़िया ने पारस के भतीजे पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया था। इसके बाद वह मुंबई भाग गया था। अभी कुछ दिन पहले वह गांव लौटा था। सुबह वह केशवपुर गया था। बताया गया कि पारस ने देखा तो दोनों में कहासुनी होने लगी। इस दौरान पारस ने गुस्से में ईंट से पहाड़िया पर हमला कर दिया। उसे तब तक पीटा, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें