फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच में तेंदुआ प्रभावित छह घर जाल से घेरकर किए गए सुरक्षित, WTI ने की पहल

यूपी के बहराइच में कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के निशानगाड़ा रेंज क्षेत्र के कारीकोट ग्राम पंचायत के लोहरा गांव में वाइल्डलाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया (WTI) द्वारा हिंसक जंगली जानवरों से सुरक्षा को लेकर एक प्रयोग किया गया है। इसके मद्देनजर तेंदुआ प्रभावित घरों को घेर कर 'वन्य शिकारी जीव रोधी आवासीय समूह' (PPH Cluster) का निर्माण किया गया है। लोहरा गांव में रामदेव, कनछेद, जोगेंद्र सिंह, राकेश, चुन्ना और पप्पू का घर सामूहिक रूप से एक साथ बना हुआ है। यहां पिछले कई महीनों से तेंदुए की दस्तक लगातार जारी है। तेंदुआ इन घरों से कई मवेशियों को अपना शिकार भी बना चुका है। WTI ने इन घरों को सुरक्षित करने के लिए एक प्रयोग किया। इन घरों को चारों ओर से बांस बल्ली और प्लास्टिक की जालियों से घेरकर वन्य शिकारी जीव रोधी आवासीय समूह का निर्माण कर दिया। जालियों की ऊंचाई 15 से 18 फ़ीट रखी गई है। इसमें जगह-जगह लोगों के आने-जाने के लिए दरवाजे भी लगाए गए हैं। साथ ही लाइट से उजाले का इंतजाम भी किया गया है। ऊपरी हिस्से में कटीले तार भी लगाए गए हैं। साथ ही यहां पर सायरन भी लगाया गया है। ताकि, जानवरों के दिखते ही इसे बजाकर लोगों को सतर्क किया जा सके। गुरुवार को उद्घाटन के मौके पर जागरुकता कार्यक्रम रखा गया। इसमें WTI की ओर से स्कूल छात्र-छात्राओं और स्थानीय लोगों को आमंत्रित कर उन्हें जागरूक किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे WTI के मानव वन्यजीव संघर्ष के डिवीजन हेड डॉ. अभिषेक घोसाल ने बताया कि यह एक तरह का प्रयोग किया गया है। कतर्नियाघाट के जंगल से सटे कई आबादी में ग्रह समूह है, जहां तेंदुआ अक्सर दस्तक देते हैं। ऐसे में लोगों को सुरक्षित करने के लिए इसी तरह का पीपीएच क्लस्टर का निर्माण कराया जाएगा। इस दौरान WTI की फील्ड सहायक ज्योति अंतिल, वन दरोगा पीडी कनौजिया, प्रधान प्रतिनिधि केशवराम चौहान, संतराम, सुभाष सिंह, लालबहादुर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें