फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच में सपा नेता सुमैया राणा ने दरगाह पर चढ़ाई चादर, बोलीं- चंदा चोरी को लेकर भाजपा पर साधा निशाना 

बहराइच में समाजवादी पार्टी की नेता सुमैया राणा शनिवार देर शाम को बहराइच पहुंची इस दौरान उन्हें नगर में स्थित सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह पर जियारत करने के बाद चादर चढ़ाई ।  राणा ने इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए प्रदेश की भाजपा सरकार पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि कुछ लोग देश की गंगा जमुनी तहजीब को खत्म करना चाहते हैं। उन्होंने बीते दिनों प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल राजभर की ओर से दरगाह का एएसआई सर्वे कराने के बयान पर निशाना साधते हुए कह कि जो लोग चंदा चोर हैं, वो लोग इस तरह की बात करते हैं। देश की बहुसंख्यक आबादी की आस्था को चोट पहुंचाने का कार्य करते हैं।  वहीं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बासित अली की ओर से गाजी की दरगाह पर गबन को लेकर सरकार को लिखे गये पत्र पर बोलते हुए कहा कि वो भाजपा के हैं, तो उनसे इस तरह के कार्य कराए जा रहे हैं। जिन्होंने अपनी इबादगाहों को नहीं बख्शा वो दरगाह को क्या छोड़ेंगे।  आगामी 2027 के चुनावों में जब हमारी सरकार बनेगी को हिंदुस्तानियत व गंगा जमुनी तहजीब फिर से कायम होगी ओर जनता सड़कों पर उतर कर इनके किए गए गलत कामों का जवाब मांगेगी ।  उन्होंने कहा कि ये वो दरगाह है जहां पर हिन्दुस्तानियत का एक खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है। मुझे खुशी है इस बात की कि यहां सिर्फ मुसलमान ही नहीं बल्कि गैर मुस्लिम भाई भी यहां पर श्रद्धा रख हिंदुस्तान की तहजीब को जिंदा रख रहे है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें