फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच में प्रसव पीड़ा नहीं हुई बर्दाश्त, महिला ने चाकू से फाड़ लिया पेट

भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 19 Feb 2026 03:47 PM IST

यूपी के बहराइच में बृहस्पतिवार सुबह प्रसव पीड़ा से पीड़ित महिला को जब पीड़ा बर्दाश्त नहीं हुई तो उसने खुद ही चाकू से अपना पेट फाड़ लिया। देखकर लोगों की रूह कांप गई। उसे लहूलुहान हालत में आनन फानन सीएचसी, फखरपुर ले जाया गया। वहां पर महिला ने बेटी को जन्म दिया। हालत गंभीर देखकर डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। मामला नंदवल गांव का है। गांव निवासी ननकई (38) के गर्भवती थी। सुबह उसे प्रसव पीड़ा शुरू हुई। घर में कोई मौजूद नहीं था। पीड़ा असहनीय होने पर उसने चाकू से खुद ही पेट फाड़ लिया। चीख सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। जानकारी मिली तो ननकई की मां भी पहुंच गई। आनन-फानन में उसे सीएचसी, फखरपुर ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने नॉर्मल डिलीवरी करवाया। महिला ने स्वस्थ बेटी को जन्म दिया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बताया गया कि ननकई के पति की छह महीने पहले मौत हो गई थी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें