फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच में प्राचार्य की प्रताड़ना से आजिज बीएससी नर्सिंग छात्र ने की सुसाइड की कोशिश

यूपी के बहराइच में मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार देर शाम बीएससी नर्सिंग तृतीय सेमेस्टर के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। सहपाठियों ने मौके पर पहुंचकर उसे फंदे से उतार लिया। गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया। घटना के बाद गुस्साए छात्रों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। श्रावस्ती जिले के कटरा निवासी शिवम पांडे, मेडिकल कॉलेज में बीएसएसी नर्सिग तृतीय सेमेस्टर का छात्र है। साथी छात्रों का आरोप है कि शिवम की अपने साथी से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इस पर प्राचार्य स्मिता फिलिप्स ने उस पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगा दिया था। इससे वह काफी परेशान था। शुक्रवार को भी प्राचार्य ने उसे डांट-फटकार लगाई थी। इससे आहत होकर उसने फांसी लगाने की कोशिश की। छात्रों ने यह भी आरोप लगाया कि जब उन्होंने घटना की जानकारी प्राचार्य को दी तो उन्होंने मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी। इससे छात्रों का गुस्सा और भड़क गया। गुस्साए छात्रों ने मेडिकल कॉलेज में शिवम को भर्ती कराने के बाद अस्पताल के सामने सड़क पर जाम लगाकर नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें