फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच में डॉक्टर गायब, मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में पहुंचा सांड... मचाता रहा उत्पात

यूपी के बहराइच में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें कारीकोट न्याय पंचायत के पीएचसी, सुजौली में तैनात चर्तुथ श्रेणी कर्मचारी ने सुबह चिकित्सक और अन्य कर्मचारियों के कमरे का ताला खोला। इसके बाद वहां से चला गया। दोपहर 1 बजे तक चिकित्सक आए ही नहीं। इंतजार कर रहे मरीज भी मायूस होकर चले गए। पूरा अस्पताल खाली पड़ा रहा। इसी बीच एक सांड अस्पताल में चिकित्सक के कमरे में घुस गया। कुछ लोगों ने इसका वीडियो बना लिया। इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि सांड कमरे में रखे कागजात को खा रहा है। काफी देर तक उत्पाद मचाने के बाद वह वहां से चला गया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें