फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच में बेटे ने खेला खूनी खेल, माता-पिता, दादी और बहन को कुल्हाड़ी के काट डाला

Bhupendra Singh Updated Mon, 02 Mar 2026 09:46 AM IST

यूपी के बहराइच में रविवार की आधी रात करीब 1:30 बजे पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। संपत्ति के मामले को लेकर शुरू हुई कहासुनी में बेटे ने कुल्हाड़ी से हमला करके माता-पिता, दादी और बहन को मौत के घाट उतार दिया। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे बड़े भाई ने विरोध किया तो उस पर भी छोटे भाई ने हमला कर कर दिया। इससे वह भी घायल हो गया। संघर्ष में हमलावर भाई भी घायल हुआ है। घटना रुपईडीहा थाना क्षेत्र के रामनगर गांव की है। ग्रामीणों की सूचना पर, चौकी प्रभारी बाबागंज शिवेश कुमार शुक्ला व 112 पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चरदा भेजा। वहां चिकित्सकों ने दादी शीतला देवी (82), पिता बदलूराम (62), मां संजू देवी (60) तथा बहन पार्वती (35) के मृत होने की पुष्टि की। वहीं हमले में गंभीर रूप से घायल गुरुदेव (33) तथा निरंकार (27) को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। निरंकार की हालत नाजुक देखते हुए उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर के लिए रेफर किया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें