फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच में बाघ ने हमला करके महिला को मार डाला

यूपी के बहराइच में सोमवार सुबह घास काटने गई महिला पर बाघ ने हमला करके मार डाला। घटना से इलाके में दहशत फैल गई। सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई है। आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। घटना कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मुर्तिहा रेंज के अंतर्गत अमृतपुर पुरैना गांव की है। बाघ के हमले में गांव निवासी रीता (38) की मौत हुई है। बताया गया कि सुबह करीब 9:30 बजे रीता मवेशियों के लिए घास काटने खेतों गई थी। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे बाघ ने उस पर हमला कर दिया। हमले में उसकी मौत हो गई। कुछ देर बाद जब गांव के अन्य लोग खेतों की ओर पहुंचे तो उसका शव पड़ा देखा। ग्रामीणों के मुताबिक, मौके पर बाघ के पदचिह्न मिले हैं। कुछ दूरी पर उसकी दहाड़ की आवाज भी सुनाई दे रही है। खबर फैली तो मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना वन विभाग के मुर्तिहा रेंज कार्यालय को दी गई। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और बाघ को पकड़ने की मांग की है। लोगों का कहना है कि जंगल से सटे गांवों में लगातार वन्यजीवों की आवाजाही बढ़ रही है। इससे ग्रामीणों की जान पर खतरा मंडरा रहा है। प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) अपूर्व दीक्षित ने बताया कि घटना की सूचना प्राप्त हुई है। वन विभाग की टीम को मौके पर भेज दिया गया है। टीम घटनास्थल का निरीक्षण कर रही है। आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही ग्रामीणों को सतर्क रहने और अकेले जंगल किनारे न जाने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें