बहराइच में घंटाघर चौराहे पर यातायात माह पर लोगों को यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूक किया गया। गुरु कृपा डिवाइन ग्रेस पब्लिक स्कूल के बच्चों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करके लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम में नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर, सीओ सिटी, एआरटीओ समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। राहगीरों को रोक कर हेलमेट भी वितरित किया गया।