फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच के रूपईडीहा में रामनवमी पर संकट मोचन मंदिर के पास प्रसाद वितरण

बहराइच के रूपईडीहा में रामनवमी के पावन अवसर पर सीमा जागरण मंच के जिला अध्यक्ष राजेश सिंह के नेतृत्व में संकट मोचन हनुमान मंदिर के निकट भव्य प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के संयोजक राजू सिंह रहे। कार्यक्रम की शुरुआत आचार्य दयाशंकर शुक्ल द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराकर की गई। इसके बाद पंडाल लगाकर सैकड़ों भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस अवसर पर निवर्तमान जिला कार्य समिति सदस्य रतन अग्रवाल, चेयरमैन डॉक्टर उमाशंकर वैश्य, भीमसेन मिश्र, बृजनरेश श्रीवास्तव, प्राचार्य अनुज सिंह, मनीराम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने भगवान राम व हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें