बहराइच में गेंदघर मैदान में बृहस्पतिवार की शाम सांसद डॉ. आनंद गोंड तथा जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह ने फीता काटकर स्वदेशी मेले का शुभारंभ किया। इस मौके पर मेट्रो म्यूजिकल ग्रुप की बच्चियों की ओर से ग्रुप लीडर सोनी श्रीवास्तव के निर्देशन में गणेश वंदना के साथ अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। मेले में विभिन्न उत्पादों के 60 स्टॉल लगाए गए। सांसद व जिला पंचायत अध्यक्ष ने अन्य अतिथियों के साथ मेले में लगे स्टॉलों का अवलोकन किया। लोगों को यहां से सामान खरीदने के लिए प्रेरित किया। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में स्वदेशी अभियान चलाया जा रहा है। देश के सभी नागरिकों केा स्वदेशी वस्तुओं का ही प्रयोग और विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार करना है। कार्यक्रम का संचालन उपायुक्त उद्योग केशवराम वर्मा ने किया। इस मौके पर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष जितेंद्र त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय, उपाध्यक्ष रणविजय सिंह, विधायक बलहा सरोज सोनकर के प्रतिनिधि आलोक जिंदल, पार्टी पदाधिकारी नन्हे लाल लोधी, हरीश चंद्र गुप्ता, अमित शर्मा, सतीश सिंह, उद्यमी बृजमोहन मातनहेलिया सीडीओ मुकेश चंद, एसएसपी नगर रामानंद कुशवाहा, सीओ पहुंप सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनोद राय समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।