सुजौली रेंज के अयोध्यापुरवा गांव में शनिवार देर शाम शादी की दावत में जा रहे 8 वर्षीय मासूम पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया और उसे पिता के हाथ से छीनकर ले जाने की कोशिश की। लेकिन पिता ने साहस दिखाते हुए तेंदुए से भिड़कर बेटे की जान बचा ली। हमले में मासूम के सिर में गहरे जख्म हुए हैं।