फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच: बागेश्वरी मंदिर नेपाल में कल होगा जलाभिषेक,कांवड़ियों का जत्था रुपईडीहा पहुंचा

श्री नव युवक कांवड़िया संघ, नानपारा के अध्यक्ष राधेश्याम ने बताया कि चतुर्थ जलाभिषेक महोत्सव के तहत गुरुवार को सैकड़ों की संख्या में कांवड़ियों का जत्था रुपईडीहा स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर पहुंचा। यहां कांवड़ियों के लिए रात्रि विश्राम एवं भोजन की व्यवस्था की गई। कांवड़िए शुक्रवार 21 अगस्त 2026 की सुबह नेपालगंज बांके नेपाल के बागेश्वरी मंदिर स्थित खड़ेश्वर महाराज शिव मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। कांवड़ियों के जत्थे में संघ के उपाध्यक्ष संदीप कुमार, उपाध्यक्ष संग्राम सिंह (टोनू), महामंत्री प्रमुख पटेल, मंत्री संतोष वर्मा एवं सक्रिय कार्यकर्ता छत्रपाल पटेल सहित बड़ी संख्या में शिवभक्त शामिल रहे। कांवड़िया संघ की ओर से सभी शिवभक्तों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने एवं पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की गई है। आयोजन का संदेश “कांवड़िया एकता जिंदाबाद” एवं “कांवड़िया एकता—हमारी पहचान, सेवा हमारा अभियान” रखा गया है। कांवड़ियों के रुपईडीहा पहुंचने पर सेंट्रल बैंक चौराहे पर पुलिस कर्मियों द्वारा पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान महिला आरक्षी मान्यता त्रिवेदी एवं रिया मौर्य, आरक्षी शुभेंद्र सिंह चौहान, शक्ति निषाद, विकास प्रजापति एवं अभिषेक राय, उपनिरीक्षक राहुल सरोज एवं आशुतोष कौशिक सहित पुलिस कर्मी मौजूद रहे। प्रभारी निरीक्षक रुपईडीहा हरेंद्र मिश्रा ने कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस बल को मुस्तैद रखा तथा सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद बनाए रखी। कांवड़ियों के आवागमन के दौरान यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी गई। श्री नव युवक कांवड़िया संघ, नानपारा के पदाधिकारियों में अध्यक्ष राधेश्याम, उपाध्यक्ष संदीप कुमार, उपाध्यक्ष संग्राम सिंह (टोनू), महामंत्री प्रमुख पटेल तथा मंत्री संतोष वर्मा शामिल हैं। संघ द्वारा नेपाल स्थित बागेश्वरी मंदिर के खड़ेश्वर महाराज शिव मंदिर में भगवान शिव के जलाभिषेक का आयोजन किया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें