फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Bahraich: बहराइच जिले के दोनों रोडवेज बस अड्डों से शुरू हुआ बीएस-6 की बीस बसों का संचालन

शासन की ओर से जिले को सौंपी गई बीस (भारत स्टेज-6) बीएस-6 की बसों में अगर चालक को झपकी आती है तो अलार्म बजना शुरू हो जाएगा। वहीं बस की स्पीड भी 80 किलोमीटर तय की गई है। इसमें लगे डिवाइस से चालक बस को तेज नहीं भगा सकता है। रोडवेज प्रशासन को मिली हाइटेक बसों को लंबी दूरी पर संचालित कराने की तैयारी में है। शासन की ओर से बसों में होने वाली दुर्घटना को लेकर बीएस-६ की बसों का संचालन किया है। निगम प्रशासन धीरे-धीरे पुरानी बसों को हटाकर बीएस-6 की बसों का संचालन करने की व्यवस्था में जुटा है। जिला मुख्यालय रोडवेज बस अड्डे से अभी तक दस बीएस-6 बसों का संचालन किया जा रहा है, जबकि रूपईडीहा बस अड्डे से पांच बसों का संचालन हो रहा है, लेकिन बीते दिनों निगम प्रशासन ने जिले के रोडवेज बस अड्डे के खेमे में पांच नई बीएस-६ बसों की खेप भेज दी है। हाईटेक व्यवस्था से सुसज्जित नई बीएस-6 बसों में यात्रियों की सुरक्षा व सुविधाओं का तो ध्यान रखा गया है, इसके साथ ही बस में चलने वाले चालक व परिचालक की भी सुरक्षा का ध्यान रखा गया है। यह बसें दिखने में साधारण बसों के जैसी ही है, लेकिन इन बसों की सीट में गैपिंग होने से यात्रियों को लंबी दूरी में परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। वहीं अगर चालक को झपकी आती है, तो चालक सीट के पास लगे सेंसर से एलार्म बजना शुरू हो जाएगा। इसके अलावा बस की प्रत्येक दो सीट छोडक़र सीट के ऊपर पैनिक बटन लगाए गए है। किसी आपातकाल स्थिति में इस बटन का प्रयोग किया जा सकता है। हालांकि रोडवेज प्रशासन अभी हाल ही मिली पांच नई बसों की परमिट समेत अन्य कागजातों की तैयारी पूरी करने में जुटा हुआ है। परमिट समेत अन्य कागजात पूरे होने के बाद निगम प्रशासन बसों का रूट तय कर संचालन शुरू कर देगा। बस में होता है यूरिया का प्रयोग भारत स्टेज-6 बस के संचालन में पर्यावरण का भी पूरा ध्यान रखा गया है। बस डीजल से तो संचालित होती है, लेकिन इंजन के स्टार्ट होने के बाद बस से निकलने वाले धुंए को फिल्टर करने के लिए यूरिया का प्रयोग किया जाता है। रोडवेज बस अड्डा बहराइच के एआरएम ज्ञानचंद का कहना है कि कुंभ मेले से पूर्व दस बीएस-6 बसों की खेप मिली थी। वहीं दो दिनों में पांच नई बीएस-6 बसों की खेप मिल गई है। अब शीघ्र ही बस अड्डे से 15 हाईटेक बसों का संचालन होने लगेगा। इन बसों में यात्रियों के साथ चालक व परिचालक की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है। एआरएम रूपईडीहा डिपो राम प्रकाश का कहना है कि अंतर्राष्ट्रीय रूपईडीहा बस अड्डे से पांच बीएस-6 बसों का संचालन किया जा रहा है। इन बसों में पैनिक बटन की तो सुविधा है ही लेकिन इसके साथ ही चालकों को अलर्ट करने का सेंसर भी लगाया गया है। जिससे अगर चालक को झपकी आती है, तो अलार्म बजने लगेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें