अहेड़ा रेलवे हाल्ट पर तमंचा लगाकर बली गांव के अंकित को ट्रेन से नीचे उतारा और जहरीला पदार्थ पिला दिया गया। सूरजपुर महनवा गांव में रेलवे ट्रैक के किनारे फेंक दिया। अंकित की सीएचसी में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने चौहलदा गांव के युवक पर हत्या करने का आरोप लगाया।