बगपत जनपद के रमाला थाने के पुलिसकर्मियों पर महिलाओं को धमकी देने का आरोपी लगाते हुए धरना प्रदर्शन किया। कहा कि पुलिस कहती है कि अगर शराब के ठेके का विरोध कर किया तो तुम्हारे बच्चों क़ो उठाकर थाने मे बंद कर देंगे फिर हमारे पीछे पीछे आओगी। बागपत कलेक्ट्रेट मे डीएम से इब्राहिमपुर माजरा मे शराब का ठेका बंद करवाने की मांग को लेकर पहुंची महिलाओं ने रमाला थाने की पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। जब तक शराब का ठेका बंद नहीं किया जाएगा कलेक्ट्रेट मे धरने पर ही बैठी रहेंगी l