फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: निरपुड़ा में स्मार्ट मीटर नहीं लगने देगें, विधुत विभाग के अधिकारियों को नहीं घुसने देगें, ग्रामीणों की पंचायत में हुआ फैसला

बागपत। दोघट के निरपुड़ा गांव के बिजलीघर पर ग्रामीणों ने विधुत विभाग के खिलाफ पंचायत का आयोजन किया। पंचायत में वक्ताओं ने कहा कि जब तक गांव से हाइटेंशन लाइन बाहर नहीं निकाली जाएगी तब तक गांव में विधुत विभाग के किसी भी अधिकारी को नहीं घुसने देगें। निरपुड़ा गांव के सैकड़ो घरों के ऊपर होकर जा रही हाईटेंशन और स्मार्ट मीटर के विरोध में बिजलीघर पर विधुत विभाग के खिलाफ  ग्रामीणों की पंचायत हुई। पंचायत में वक्ताओं ने कहा कि विधुत विभाग के अधिकारियों द्वारा दो साल से एलटी लाइन की जगह केबल की लाइन लगाई जा रही थी। जिसे ग्रामीणों ने रोक दिया था। अब विधुत विभाग के अधिकारियों ने फिर से गांव में केबल लाइन लगाने को तैयार कर रही है और क्षेत्र के दाह, टीकरी, निरपुड़ा, पलड़ा में स्मार्ट मीटर लगाने के लिए तैयारी चल रही है जो बिल्कुल नहीं लगने दिए जाएंगे। जिसके विरोध में  ग्रामीणों ने बुधवार को निरपुड़ा बिजलीघर पर आयोजित पंचायत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि जब तक गांव के ऊपर से जा रही हाईटेंशन लाइन को बाहर नहीं किया जायेगा तब तक गांव में विधुत विभाग के किसी अधिकारी को घुसने नहीं दिया जाएगा। साथ ही निर्णय हुआ कि जल्दी ही निरपुड़ा बिजलीघर पर चौगामा क्षेत्र के लोगों की महापंचायत होंगी। पंचायत की अध्यक्षता बलबीर सिंह व संचालन बृजपाल आर्य ने किया। इस मौके पर बिजेंद्र राणा, ग्राम प्रधान सूबेदार प्रताप सिंह, निश्चय राणा, हरपाल सिंह, भीम सिंह, इकबाल सिंह, पवन राणा, कय्यूम सुखपाल, राजेंद्र कश्यप आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें