फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत में बड़ौत छपरौली मार्ग पर अज्ञात वाहन ने सब्जी विक्रेता को कुचला

बागपत के बड़ौत छपरौली मार्ग पर शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे सब्जी मंडी जा रहे सब्जी विक्रेता देव (22) को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारने के बाद कुचल दिया। इस हादसे में सब्जी विक्रेता की मौत हो गई। मृतक के भाई सोनू ने बताया कि उसका छोटा भाई बड़ौत मंडी में सब्जी खरीदने रेहड़ी लेकर जा रहा था, जबकि दूसरी बाइक पर वह पीछे आ रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि घटना को अंजाम देने वाले वाहन का पता लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें