बागपत। रटौल ढिकोली मार्ग पर लहचौड़ा मोड़ के पास पेट्रोल पम्प के पास तीन ट्रेक्टर से चोर बेटरे चोरी कर ले गये, इसके अलावा पास में ही बने क्वाटर में रखा सिलेन्डर और पंखा भी चोरी कर लिया। वही ईट के भटटे के पास भी बिजली तार चोरी का प्रयास किया, लेकिन शोर मचने पर चोर फरार हो गये। खैला निवासी दीपक पुत्र जग्गी ने बताया की लहचौड़ा मोड़ के पास पेट्रोल पम्प के पास टायल बनाने वाले कारखाने पर उसके दो ट्रेक्टर खड़े थे। जिससे रात्रि में चोर दोनो ट्रेक्टर की बेटरे चोरी कर ले गये इसके अलावा पास ही खड़े आजाद के ट्रेक्टर से भी चोर बेटरा चोरी कर ले गये इसके बाद चोरो ने पेट्रोल पम्प के पास अवदेश भाटी के बने क्वाटर में रखा एक सिलेंडर और पंखा पाइप चोरी कर लिया। चोर बड़ा गांव मोड़ के पास ईट के भटटे के पास रखे बिजली के तार चोरी करने पहुंचे, तो भटटे पर काम करने वाले सचिन ने शोर मचा दिया, जिसे सुनकर चोर फरार हो गये। चोरी की घटना के बाद ग्रामीणों में गुस्सा है।