फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: बांग्लादेश में हिंदू महिलाओं पर अत्याचार को लेकर केंद्र सरकार ने जताई चिंता

बागपत। गेस्ट हॉउस में महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान ने पत्रकार वार्ता में कहा की बांग्लादेश में हिंदू महिलाओं पर हो रहे अत्याचार की घटनाओं को लेकर केंद्र सरकार ने गहरी चिंता जताई है। सरकार ने उम्मीद जताई है कि जल्द ही वहां हालात सामान्य होंगे। साथ ही इन घटनाओं की कड़े शब्दों में निंदा भी की गई है। इधर, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जुड़ी एक घटना पर महिला आयोग की अध्यक्ष ने हिजाब से संबंधित मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि जब महिलाएं पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी कार्ड बनवाने या सरकारी योजनाओं का लाभ लेने जाती हैं, तब वे अपना चेहरा दिखाती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे स्थान कोई सार्वजनिक जगह नहीं होते, इसलिए इसमें किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। महिला आयोग की अध्यक्ष ने यह भी कहा कि सरकार महिलाओं के लिए कई योजनाएं चला रही है और उनका लाभ लेने के लिए हिजाब पहनकर नहीं जाना चाहिए। उन्होंने यह भी टिप्पणी की कि जितना अपराध घरों के अंदर हो रहा है, उतना बाहर नहीं हो रहा। इससे पहले गेस्ट हाउस में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की गई थी, जहां अधिकतर अधिकारी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें