बागपत जनपद के सिसाना गांव में बुधवार रात पटाखों की चिंगारी से एक छप्पर में आग लग गई। जो मकान में पहुंच गई। आग की चपेट में आने से रामपाल और उसके परिवार के चार सदस्य बाल बाल बच गए, जबकि उसकी एक पशु झुलस गया। इसके अलावा कपड़े धोने की मशीन, छात्र का कोर्स, आटा चक्की, दो टंकी गेहूं, सरसो समेत अन्य सामान जल गया। आग पर पड़ोसियों ने पानी डालकर काबू पाया। पीड़ित रामपाल ने बताया कि ईद पर्व को लेकर बुधवार रात पटाखे छोड़े जा रहे थे। पटाखों की चिंगारी से आग लग गई।