फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटली के शिक्षकों और छात्राओं ने किया विद्यालय का भ्रमण, जानी शिक्षा पद्धति और लोगों का रहन-सहन, चखा गन्ने का स्वाद

बड़ौत में इटली के सात सदस्यीय शिक्षकों व छात्राओं ने शुक्रवार को जागोस के ऋषिकुल विद्यापीठ इंटर कॉलेज का श्रमण किया। जहां पर शिक्षा पद्धति व विद्यार्थियों के पढ़ाने का तरीका देखा। इसके बाद गांव में घूमकर ग्रामीणों के रहन-सहान व खान पान को देखा। शिक्षिका राफेला मारसियू के नेतृत्व में अमंबरा मासियूटी, एम्मा स्कापा, एम्मा बुईट, अरीना टेडी, दीपा लियोनी, सतेला पोंटोनी ने विद्यालय का भ्रमण किया। जहां पर उन्होंने कक्षाओं में शिक्षकों के पढ़ाने का तरीका व शिक्षा की पद्धति के बारे में जानकारी की। विद्यार्थियों के साथ उन्होंने नृत्य भी किया। इसके बाद खेतों में घूमकर गन्ने की फसल के बारे में जानकारी। गांव में घूमकर ग्रामीणों के रहन-सहन, खाना पान व दिनचर्या के बारे में जानकारी की। गांव का जीवन देखकर बहुत खुशी जाहिर। साधारण जीवन व्यतीत करने को अ च्छा बताया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें