बागपत जनपद के बिनाैली में बरनावा स्थित भारतीय स्टेट बैंक की अकाउंटेंट नूपुर का कार चालक हिंडन नदी में नहाते हुए डूब गया। बताया गया कि आकाश (26) पुत्र रामकिशोर निवासी सिदार्थ बस्ती आश्रम सराय काले खां दिल्ली हिंडन नदी में नहाते समय डूब गया। बताया गया कि वह अपने एक साथी के साथ नदी में नहाने गया था। इसी दाैरान हादसे का शिकार हो गया। सूचना पर पुलिस व ग्रामीणों ने नदी में युवक को कई घंटे तक तलाश किया लेकिन उसका कही कोई पता नही चला। शनिवार को सुबह पीएसी ने ने नदी पर पहुचकर नदी में डूबे युवक की नाव से तलाश शुरू कर दी है। इस दौरान युवक के परिजन भी वहां पहुंच गए हैं।