फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: पेट्रोल-डीजल के लिए पंपों पर भीड़, किसानों की बढ़ी परेशानी

बागपत के रटौल क्षेत्र में पेट्रोल और डीजल के लिए लोगों में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। रटौल पेट्रोल पंप पर तेल लेने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे सबसे ज्यादा परेशानी किसानों को उठानी पड़ रही है। बताया जा रहा है कि ईरान-अमेरिका और इस्राइल के बीच चल रहे तनाव के चलते लोग पेट्रोल-डीजल का स्टॉक करने के लिए पंपों पर पहुंच रहे हैं। करीब पांच दिन बाद रटौल पेट्रोल पंप पर तेल पहुंचा, जिसके बाद वहां बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। वहीं खैला मोड़, पांची, खासपुर और धौली प्याऊ के पास स्थित कई पेट्रोल पंपों पर तेल खत्म होने से वे बंद पड़े हैं, जिससे ग्रामीणों और किसानों को काफी परेशानी हो रही है। किसानों राशिद और मुज्जकिर ने बताया कि इन दिनों आलू की खुदाई चल रही है, जबकि सरसों और गेहूं की फसल भी पककर तैयार होने वाली है। ऐसे में खेतों की जुताई और फसल निकालने के लिए ट्रैक्टर की जरूरत पड़ती है, लेकिन पेट्रोल पंपों पर डीजल सीमित मात्रा में मिलने से किसानों को चिंता सता रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें