फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत में सड़क हादसा, बाइक सवार भाई-बहन को ट्रक ने कुचला, बहन की मौत,भाई घायल

बड़ौत में दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर छपरौली चुंगी पर बाइक सवार भाई- बहन को ट्रक ने कुचल दिया। जहां मसूरी निवासी एकता की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई और भाई गंभीर रुप से घायल हो गया। भीड़ ने चालक की धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। खेकड़ा के पास मसूरी गांव निवासी एकता अपने भाई साथ रविवार को बाइक पर ककड़ीपुर गांव जा रहा थी। बड़ौत में छपरौली चुंगी के पास पीछे से आए ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी और एकता को करीब आधा किलोमीटर तक सड़क पर घसीटता हुआ ले गया। जिसकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया है। बेहोसी की हालत में युवक को एक अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें