फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा: बड़ौत में बाइकों की भिड़ंत में पानीपत निवासी युवक की मौत, साथी गंभीर घायल

उत्तर प्रदेश के बड़ौत क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पानीपत के नांगल खेड़ी निवासी युवक की बाइकों की आमने-सामने टक्कर में मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मृतक के छोटे भाई अरुण को सुबह करीब 5 बजे बड़ौत थाना पुलिस से फोन पर मिली। अरुण ने बताया कि उसका बड़ा भाई इंद्रदेव और उनका साथी रोहताश एक प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। मंगलवार को दोनों बाइक से हरिद्वार के लिए निकले थे। बड़ौत क्षेत्र में उनकी बाइक की किसी अन्य बाइक से भिड़ंत हो गई, जिसमें इंद्रदेव की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, घायल रोहताश को तत्काल बड़ौत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें