बागपत रेलवे स्टेशन पर निरिक्षण करने पहुंचे सांसद डॉक्टर राजकुमार सांगवान ने यात्रियों को सम्बोधित करते हुए कहा रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने मुलाक़ात हुईं थी l जिन्हें खेकड़ा तक मेट्रो चलाने व बड़ौत तक एक पेसेंजर ट्रेन शटल चलाने के लिए कहा गया था जिसपर जल्द ही काम शुरू होने का आश्वासन दिया गया l इस दौरान रेल पेसेंजर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष परमेश्वर शर्मा, नीरज पंडित समेत पदाधिकारियों ने ब्रह्मणपुट्ठी रेलवे हालट निर्माण कार्य कराएं जाने समेत कई मांग रखी l इसके बाद खेकड़ा स्टेशन का भी निरिक्षण किया गया जहाँ यात्रियों ने समस्या रखी l