फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बागपत में टेम्पो पलटने से बहन की कोथली देकर लौट रहे युवक की मौत

बागपत में भैयादूज पर्व के अवसर पर दाहा गांव में अपनी बहन के घर कोथली देकर लौट रहे युवक की टैम्पो पलटने से मौत हो गई। जबकि टैम्पो में बैठी कई सवारी घायल हो गई। हादसे के बाद चालक टैम्पो छोड़कर भाग गया। खेड़ा हटाना गांव में रहने वाले अंग्रेज ने बताया कि उसका बेटा सोनू रविवार को दाहा गांव में अपनी बहन के यहां कोथली देने गया था। वहां से वापस लौटते समय टैम्पो में बैठकर वापस लौटने लगा। आरोप लगाया कि खामपुर गांव के समीप चालक की लापरवाही से सवारियों से भरा टैम्पो पलट गया। टैम्पो के नीचे दबने से सोनू की मोके पर ही मौत हो गई। जबकि आठ सवारियां घायल हो गई। हादसे के बाद चालक टैम्पो छोड़कर भाग गया। राहगीरों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाकर उपचार कराया। वहां पहुंचे पुलिसकर्मियों नर शव और टैम्पो को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें