रमाला थानाक्षेत्र के कंडेरा गांव में मामूली बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर पर ईंटों से पथराव कर दिया, जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कारवाई की मांग की है। कंडेरा गांव निवासी महेन्दीहसन ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ किसी काम से बड़ौत गया हुआ था।घर पर उसका भतीजा अमन अकेला था।अमन घर के बाहर अपनी चप्पल निकाल कर कुछ काम कर रहा था, तभी पड़ोस में ही रहने वाले फारुख ने उसकी चप्पल उठाकर फेंक दी। उसने चप्पल फेंकने की बात पुछी तो फारुख ने उसके भतीजे के साथ मारपीट कर दी।जब वह परिवार के साथ घर पहुंचा तो फारुख ने अपने चार पांच साथियों के साथ मिलकर उनके घर पर ईंटों से पथराव करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जिसमें अनिश, फुरकान,अमन, रिजवान के सिर में ईंटें लगने से उनके सिर फट गए।वे सभी लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े।वहीं फारूख ने अनिश के लड़के मनोहर के मुंह पर डंडा मारकर उसके आगे के चार दांत तोड दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बड़ौत सीएचसी में भर्ती कराया जहां से सभी घायलों अनिश,मनोहर, फुरकान,अमन, रिजवान को बड़ौत सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। थाना पुलिस का कहना है कि घटना की तहरीर मिल गई है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।