रटौल गढी कलजरी गांव मे एक 16 वर्षीय युवक ने अपने दांतो से ट्रेक्टर खीच प्रर्दशन किया था। जिसके दूसरे दिन युवक ने ट्रेक्टर और स्कारपियो खीच फिर चर्चाओ मे बना है। वही वीडियो भी वायरल हो रही है। बागपत जनपद के गढ़ी कलंजरी निवासी 16 वर्षीय हनी गुर्जर पुत्र अजित पहलवान ने हिंडन नदी पर 200 मीटर दांतों से ट्रैक्टर खींचकर अपनी ताकत का परिचय दिया। उनके इस करतब की एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। सोमवार को जहां उन्होंने हाईवे पर ट्रैक्टर दांतों से खींचा तो वहीं दूसरे दिन मंगलवार को ट्रैक्टर को 100 मीटर और स्कारपियो गाड़ी को 300 मीटर दातों से खींचा, जिसके बाद वह फिर चर्चाओं में आ गया। वीडियो वायरल होने पर युवक से मिलने दूर दूर से लोग उसके घर आ रहे है। और प्रशंसा कर युवक का हौसला बढ़ा रहे हैं। युवक ने बताया कि उसके घर में दादा, परदादा और पिता पहलवानी करते आ रहे हैं। पिता अजित पहलवान दिल्ली केसरी और जम्मू केसरी रहे हैं। वह भी बचपन से ही पढ़ाई के साथ साथ अखाड़े में जाकर पहलवानी के गुर सीख रहा है। उंसने बताया की उसका सपना नेशनल खेलने के बाद ओलंपिक में प्रतिभाग करना चाहता है। जिसकी तैयारी उसने शुरू कर दी है