बागपत जनपद केगढ़ी कलंजरी के 16 वर्षीय हनी गुर्जर ने ट्रैक्टर को दांतों से खींचा। वह गांव के ही युवकों के साथ हिंडन नदी के पुल पर पॉवरट्रैक ट्रैक्टर को दांतो से खींचते हुए वीडियो में भी नजर आ रहा है। वही उसके साथ खड़े युवक उसका हौसला बढ़ा रहे है। वहीं गांव के युवकों ने बताया कि गाजियाबाद के सिरौली निवासी अज्जू ने ट्रैक्टर को दांतों से खींचने की वीडियो इंस्टाग्राम पर डाली हुई है जिसमें वह चैलेंज दे रहा है। उस चैलेंज को देखते हुए युवक हनी ने टैक्टर को दांतो से खींचकर सौ मीटर आगे पीछे किया है। जिससे गांव में युवक की प्रशंसा हो रही है।