फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, आठ क्विंटल मिलावटी क्रीम व पनीर पकड़ा; जमीन में दबाकर कराया नष्ट

Dimple Sirohi Updated Fri, 19 Jun 2026 02:13 PM IST

बड़ौत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गुराना रोड और औद्योगिक पुलिस चौकी के पास बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब छह क्विंटल पनीर और ढाई क्विंटल मिलावटी क्रीम बरामद की। प्राथमिक जांच में खाद्य पदार्थों के मिलावटी पाए जाने पर पूरे माल को ओसिक्का मार्ग पर जमीन में दबाकर नष्ट करा दिया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग को सूचना मिली थी कि गाजियाबाद और मेरठ से बड़ी मात्रा में पनीर और क्रीम बड़ौत क्षेत्र की दुकानों पर बिक्री के लिए लाई जा रही है। सूचना के आधार पर विभागीय टीम ने गुराना रोड और औद्योगिक पुलिस चौकी के निकट वाहनों की जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान करीब छह क्विंटल पनीर और ढाई क्विंटल क्रीम बरामद की गई। विभागीय अधिकारियों के अनुसार पनीर गाजियाबाद के नहाली निवासी अब्दुल मुताबिल द्वारा वाहन से लाया जा रहा था, जबकि क्रीम मेरठ के कुम्भा निवासी दिलशाद कार में लेकर आया था। प्राथमिक जांच में दोनों खाद्य पदार्थ मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए। खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त डीपी सिंह ने बताया कि बरामद पनीर और क्रीम के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि उक्त खाद्य सामग्री को बड़ौत क्षेत्र की दुकानों पर बिक्री के लिए लाया जा रहा था। जांच

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें