फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: दुल्हन की विदाई से पहले गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट और पथराव, दोनों पक्षों की महिलाओं समेत सात घायल

बागपत। अमीनगर सराय के डौला गांव में साबिर ढिकौलिया की दो बेटियों का निकाह होने के बाद विदाई के समय गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले और पथराव हो गया। इसमें शबनम, किसभर, आमिर, शहजाद, आकिब समेत सात घायल हो गए। वहां आए पुलिसकर्मियों ने मामला शांत कराया और घायलों का सीएचसी में उपचार कराया। डौला गांव निवासी साबिर ढिकौलिया की दो बेटी काजल और मदीना की मंगलवार को बरात आई हुई थी। बताया कि निकाह की रस्म के बाद दोनों दुल्हनों का सामान गाड़ियों में रखा जा रहा था। बताया कि तभी पड़ोस का ही साबिर अपनी गाड़ी लेकर वहां आ गया और रास्ते से गाड़ी हटाने के लिए कहने लगा। दुल्हनों के परिवार वालों ने सामान रखने के बाद गाड़ी हटाने के लिए कहा। इसको लेकर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और उनमें गाली-गलौज शुरू हो गई। इसके बाद लाठी-डंडों से मारपीट होने लगी और एक पक्ष ने पथराव कर दिया। इससे वहां भगदड़ मच गई। इसमें जांच अधिकारी कुलदीप सिंह का कहना है कि डौला गांव में हुई मारपीट में शिकायत नहीं मिली है। इसमें दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें