बागपत जनपद के रटौल निवासी एक किसान अपनी साली को लेकर बाईक से गढ़, हापुड़ रिश्तेदारी में हुई मौत में जा रहा था। गाजियाबाद के रावली गांव के पास संरक्षित गोवंश ने उसे टक्कर मार दी, जिसमें वह और उसकी साली गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें दिल्ली के तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। रटौल निवासी युनुस(54) पुत्र मुनतियाज खेती बाड़ी कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। शुक्रवार शाम वह अपनी साली सलमा के साथ गढ़ हापुड़ के सरावनी गांव रिस्तेदारी में हुई। मौत में शामिल होने बाईक द्वारा जा रहे थे। जब वह गाजियाबाद के रावली गांव के पास पहुंचा तो खेतों से निकले एक निराश्रित गोवंश ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क किनारे जा गिरे। राहगीरों ने देखा तो दोनों को उठाकर सड़क किनारे किया और फोन कर परिजनों को जानकारी दी। मौके पर पहुचे परिजनों ने एम्बुलेंस बुलाकर घायलों मुरादनगर हॉस्पिटल पहुचाया जहां दोनों की चिंता जनक हालत देख डॉक्टरों ने परिजनों से दिल्ली ले जाने की सलाह दी। परिजनों ने दोनों घायलों को दिल्ली के तेगबहादुर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां देर रात युनुस की उपचार के दौरान मौत हो गई, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। गांव के लोग पीड़ित परिवार को सात्वंना देने में लगे हैं। वहीं यूनुस का शव दोपहर बाद रटौल पहुंचा, जहां गमगीन माहौल में उसे सुपुर्द-ए खाक किया गया है। बेटा शालू व चचेरे भाई जमील ने बताया कि वह पहले सैलून चलाते थे वही अब कई वर्ष से खेती कर अपने बच्चों का पालन पोषण करते आ रहे थे। म्रतक के छह बच्चे हैं, जिनमें पांच बेटे 1 बेटी है, जिनकी जिम्मेदारी मृतक पर ही थी।