बागपत में ईदगाह में ईद की नमाज अता काराईl तक़रीर में कहा कि मुल्क में सभी अमन चैन और भाईचारे से रहेl मिलजुलकर ईद का पर्व मनाएl भाईचारे से मिलजुल कर रहकर एकता की मिसाल कायम करेंl बागपत ईदगाह में जगह न होने पर एसपी अर्पित विजय वर्गीय ने ड्रोन से ईदगाह में देखा जगह भर गई है। जिसके बाद पुलिस फ़ोर्स को निर्देश करते हुए अक़ीदतमंदो को रोकने के लिए कहा, जिसका कुछ अक़ीदतमंदो ने विरोध किया। सीओ ने समझाया ईदगाह में बैठने की जगह ने अपनी अपनी मस्जिदों में नमाज अदा करें। ईदगाह के चारो और से पुलिस ने बुग्गी को गली के बीचो बीच ख़डी कर रास्ता रोक दिया। नमाज के बाद शहर काजी हबीब उर रहमान ने कहा भाई मुल्क में अमन शांति के लिए दुआँ कराई गई, सभी एकजुट होकर रहें ।