फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: बालैनी में श्रावणी मेले की तैयारियों का निरीक्षण करने पहुंची डीएम अस्मिता लाल

बालैनी में श्रावण मास के दौरान लगने वाले श्रावणी मेले को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। शुक्रवार को डीएम अस्मिता लाल ने बालैनी मंदिर परिसर पहुंचकर तैयारियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने अधीनस्थ अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मेले के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो। साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। उन्होंने मंदिर परिसर और आसपास के रास्तों की बेरिकेटिंग की मजबूती जांची और आदेश दिया कि कांवड़ियों की लाइन व्यवस्थित रहे, इसके लिए मजबूत और सुरक्षित बेरिकेटिंग सुनिश्चित की जाए। डीएम ने यह भी निर्देश दिए कि लंबी दूरी तय कर मंदिर पहुँचने वाले कांवड़ियों के लिए रास्ते में पानी की उचित व्यवस्था हो, जिससे उन्हें परेशानी न हो। प्रशासन का कहना है कि इस बार मेले में श्रद्धालुओं की संख्या पहले से अधिक रहने की संभावना है, ऐसे में हर विभाग को अलर्ट मोड पर काम करने की आवश्यकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें