बागपत में मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जे ने गुरुवार को जिला अस्पताल में एनआरसी का निरीक्षण किया। निरीक्षण में मंडलायुक्त को रजिस्टर अधूरे मिले। एनआरसी के रजिस्टर में ठीक होकर गए बच्चों के अभिभावकों के मोबाइल नंबर और उनके खाता नंबर नहीं दर्ज नहीं किया जा रहा है। इसके अलावा एनआरसी में आगनबाड़ी केंद्रों से बच्चों को कम रेफर करने पर भी उन्होंने नाराजगी जताई। कर्मचारी एनआरसी से ठीक होकर जाने वाले बच्चों का फॉलोअप भी नहीं किया जा रहा है, जिस पर उन्होंने सीएमएस डॉ एसके चौधरी को इसमें सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने वहां भर्ती बच्चों के अभिभावकों को फल वितरित कर बच्चों के डायट चार्ट के बारें में भी जानकारी ली। मंडलायुक्त ने ठीक होकर जाने वाले बच्चों का फालोअप करने, सरकार से मिलने वाली सहायता राशि उनके अभिभावकों के खातों में स्थानांतरण करने के निर्देश दिए।