बागपत जनपद के खामपुर लुहारी गांव के यमुना खादर में खच्चर बुग्गी चालक सुभाष का शव रास्ते में पड़ा मिला। इसकी सूचना मिलने पर पहुंचे परिजन बड़ौत के अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया और पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक सुभाष के भाई विकास ने बताया कि सुभाष बुग्गी में रेत लेने गया था। उसके परिवार में पत्नी दो बेटे और बेटियां है। मृतक के परिजनों ने पुलिस से मौत होने के कारणों का पता लगाकर कानूनी कार्रवाई की मांग की। उधर पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के सही कारणों का पता चलेगा।