बागपत के सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल मे 10वीं व 12वीं के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। सेंट एंजेल्स स्कूल के प्रबंधक अजय गोयल ने बताया कक्षा-10 में 20 छात्र छात्राओ ने तथा कक्षा-12 में 18 छात्र छात्राओ ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करके रिकाॅर्ड बनाया है उन्हें शुक्रवार को स्कूल मे अतिथियों द्वारा ट्रॉफी व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया l