बावली गांव में बृहस्पतिवार को सात माह की बच्ची के अपहरण की घटना सामने आई है। सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई है। पुलिस बच्ची की तलाश करने में जुटी है, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। बावली गांव निवासी इसरार की 10 साल की बेटी मायरा अपनी सात माह की छोटी बहन मायसा को लेकर गली में मस्जिद के पास घर से थोड़ी दूरी खेल रही थी। तभी बुर्के में एक महिला मायरा के पास आई और सात माह की बच्ची मायसा को उसकी गोद से छीनकर ले गई।