बड़ौत के किशनपुर-बराल गांव में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर एक तेंदुआ घायल हालत में पड़ा मिला। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। उधर घायल तेंदुए को देखने के लिए काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। जिन्हें हटाने के लिए रमाला पुलिस को मौके पर बुलाया गया। फिलहाल वन विभाग की टीम तेंदुएं को पकड़ने में जुटी है।