फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: ईदगाह में जगह भरने पर रोके गए नमाजी, बैरिकेड फांदकर अंदर पहुंचे लोग, पुलिस ने दौड़ाए

बागपत में ईद की नमाज के दौरान ईदगाह में क्षमता पूरी होने पर पुलिस ने अतिरिक्त नमाजियों को अंदर जाने से रोक दिया। भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के तहत प्रवेश सीमित कर दिया गया था। इस दौरान कुछ लोग रास्ते में लगाए गए अवरोधक और लोहे के ड्रम लांघकर ईदगाह की ओर दौड़ते दिखाई दिए। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, जिस पर कुछ लोगों के साथ कहासुनी भी हुई। अचानक बढ़ी भीड़ और लोगों की जल्दबाजी के कारण कुछ समय के लिए अव्यवस्था का माहौल बन गया। बाद में अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने और तय व्यवस्था का पालन करने की अपील की। प्रशासन और पुलिस की सतर्कता के बाद स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया तथा नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें