बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के वजीदपुर गांव निवासी लेफ्टिनेंट कर्नल के माता पिता ने महिला आयोग के सदस्य से न्याय की गुहार लगाई। बताया कि फौजी की मां के बुलाने से भी पुलिस नहीं पहुंची, तो बेटा लेफ्टिनेंट कर्नल सैन्यकर्मियों को लेकर पहुंचा। उसने अपनी जमीन पर बने अवैध कब्जे को तोड़ा था। दर्ज मुकदमे की निष्पक्ष जांच और परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। महिला आयोग की सदस्य मीनाक्षी भराला ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। मीनाक्षी भराला ने कहा कि सोनम ओर मुस्कान की वजह से सोशल मीडिया पर देश की सभी महिलाओं क़ो बदनाम किया जा रहा है, जबकि पुरुषों के केस ज्यादा आते हैं।