फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: महिला आरक्षण बिल के विरोध पर कांग्रेस-सपा का पुतला फूंका, महिलाओं ने दी चुनाव में सबक सिखाने की चेतावनी

बागपत जनपद में पाठशाला बस स्टैंड पर बुधवार को महिलाओं ने महिला आरक्षण बिल का विरोध करने के आरोप में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं ने दोनों दलों का पुतला फूंककर नाराजगी जताई। प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने कहा कि जो भी दल महिला सशक्तिकरण और महिला आरक्षण बिल का विरोध करेगा, उसे आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनावों में वोट के माध्यम से जवाब दिया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि महिलाएं अपने अधिकारों के लिए अब पूरी तरह जागरूक हैं और विरोध करने वाली पार्टियों को चुनाव में सबक सिखाया जाएगा। इस मौके पर ममता, रेखा, पुष्पा, प्रियंका, सुनीता, शिवानी, प्रीति और राखी सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें