फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: भाजपा विकलांग कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष नेDM कार्यालय के बाहर किया आत्मदाह का प्रयास

बागपत में जमीन विवाद से परेशान भाजपा विकलांग कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष अमित चौधरी ने मंगलवार को डीएम कार्यालय के बाहर आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर मौजूद कर्मचारी ने उन्हें बचा लिया और कोतवाली पुलिस को सूचना दे दी l बंदपुर गांव निवासी अमित चौधरी ने बताया कि वे भाजपा में विकलांग कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष पद पर कार्यरत हैं। उनका पिता और भाई के साथ जमीन बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। जब उन्होंने हिस्सेदारी की मांग की तो परिवार के सदस्यों ने उनके साथ मारपीट की। इसी से क्षुब्ध होकर वे शिकायत लेकर डीएम कार्यालय पहुंचे और वहां आत्मदाह करने का प्रयास किया। घटना की सूचना पर एसडीएम निकेत वर्मा तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने पूरे प्रकरण की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने अमित चौधरी को हिरासत में ले लिया l

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें